बड़े-बड़े लोगों ने अपना धर्म बदलकर अपन लिया विश्व का सर्वश्रेष्ठ हिंदू धर्म !!

14 मार्च 2020

*🚩 हिंदू धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है। इसको सनातन धर्म भी कहते हैं। इसके विचारों और संस्कृति से दुनिया में कई लोग बहुत प्रभावित रहे हैं। इसकी शांति और अहिंसा जैसे तत्वों को दुनिया भर में अपनने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो बाकायदा इस धर्म से प्रभावित होकर इसकी दीक्षा ले लेते हैं। हर साल हिंदू धर्म अपनने वाले लोगों में बहुत से सिलेब्रिटीज भी शामिल होते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ खास लोगों के बारे में बता रहे हैं।*

*••● नयनतारा: नयनतारा दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन 2017 में उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया था। इसके लिए बाकायदा उन्होंने चेन्नई के आर्यसमाज मंदिर में धर्म की दीक्षा ली थी।* 

*••● जूलिया रॉबर्ट्स: जूलिया रॉबर्ट्स एक हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अमेरिका में जन्मी इस प्रसिद्ध एक्ट्रेस ने नॉटिंग हिल, माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग और ईट, प्रे, लव जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। भारत में 2010 में ईट, प्रे, लव की शूटिंग के दौरान वे हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित हुई थीं और उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया था। तबसे वे कई मौकों पर खुद को एक हिंदू बता चुकी हैं।*

*••● जॉन कोल्ट्रान: ये एक अमेरिकन म्यूजिशियन हैं। जॉन का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। बड़े होने के साथ ही वे धीरे-धीरे हिंदू धर्म से प्रभावित होने लगे। बाद में उन्होंने पूरी तरह से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया।*

*••● ट्रेवर हाल: ट्रेवर एक अमेरिकी गायक, गिटारिस्ट और गीतकार हैं। उनका संगीत भी हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित होता है। उनके गीतों में संस्कृत के मंत्र भी होते हैं। 2013 में जब वे भारत आए तो वे हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित हुए थे, इसी के बाद उन्होंने धर्म स्वीकार कर लिया और भारत में एक साधु का जीवन बिताया।*

*••● केआरएस-वन: केआरएस-वन का असली नाम लॉरेंस कृष्णा पार्कर है। वे अमेरिका के प्रसिद्ध रैप गायकों में से हैं। उनके नाम से ही पता चलता है कि वे हिंदू भगवान कृष्ण से प्रभावित हैं। उन्होंने अपनी किताब ‘द गॉस्पेल ऑफ हिप-हॉप’ में भी अपने धार्मिक विश्वासों की चर्चा की है। वे अपने अमेरिकन रैपर ग्रुप ‘बूगी डाउन प्रोडक्शन’ के जरिए बहुत मशहूर हुए हैं।*

*••● जैरी गार्सिया: जैरी गार्सिया अपने ग्रेटफुल डेड नाम के बैंड के चलते फेमस हुए थे। वे एक अमेरिकन म्यूजिशियन थे और तीस साल तक बैंड से लीड गिटारिस्ट के तौर पर जुड़े रहे। बचपन से ही हिंदू धर्म की ओर उनका रुझान था और आजीवन उन्होंने धर्म का पालन किया। 1995 उनकी मौत के बाद उनकी अस्थियां भारत में ऋषिकेश में गंगा नदी में प्रवाहित की गईं।*

*••● एलिजाबेथ गिल्बर्ट: एलिजाबेथ गिल्बर्ट 2006 में आए अपने संस्मरण ‘ईट, प्रे, लव’ के चलते चर्चित हुईं। वे एक लेखिका हैं। उनकी यह किताब 199 हफ्तों तक न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की बेस्ट सेलर की लिस्ट में रही थी। एलिजाबेथ अपनी इस सबसे प्रसिद्ध किताब को लिखने की प्रेरणा लेने के लिए भारत आई थीं और इसी वक्त उन्होंने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था।*

*••● जॉर्ज हैरिसन: संगीत को दिलो-जां से चाहने वालों ने जॉर्ज हैरिसन का नाम जरूर सुना होगा। वे बीटल्स बैंड के मुख्य गिटारिस्ट थे। बीटल्स की ऑडियंस और फैन बेस में पूरी दुनिया के लोग शामिल थे। हैरिसन को दुनिया में रॉक म्यूजिक के जाने-माने सितारों में गिना जाता था। 1960 में हैरिसन ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। उन्होंने अपने बैंड के बीच भी हिंदू धर्म का प्रचार किया था। 2001 में उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी अस्थियों को गंगा और यमुना के पवित्र माने जाने वाले जल में प्रवाहित किया गया था।*

*••● रसेल ब्रांड: रसेल ब्रांड अंग्रेजी जगत में अपनी कॉमेडी को लेकर फेमस हैं। वे एक जाने-माने टीवी प्रोड्यूसर, लेखक और स्क्रीन राइटर भी हैं। लोग उन्हें उनकी प्रसिद्ध फिल्म ‘फॉरगेटिंग सारा मार्शेल’ के लिए याद करते हैं। रसेल ब्रांड हिंदू धर्म के बारे में व्याख्यान भी देते हैं और ध्यान के पक्के समर्थक हैं। उनके हिंदू धर्म के प्रति आकर्षण को आप इससे समझ सकते हैं कि उन्होंने 2010 में जब केटी पेरी से शादी की तो इसके लिए वे राजस्थान आए और हिंदू परंपरा से उनकी शादी हुई।*

*••● काल पेन: काल पेन का जन्म अमेरिका में हिंदू परिवार में हुआ था। हाउस नाम के एक अमेरिकी टीवी सीरियल के चलते वे प्रसिद्ध हुए था। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। वे ‘हैरोल्ड एंड कुमार गो टू व्हाइट कैसल’, ‘सुपरमैन रिटर्न्स’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी सरकार में एक सिविल सर्वेंट के तौर पर भी काम किया है और वे हिंदू धर्म के पक्के समर्थक हैं।*

*••● रिकी विलियम्स- जे मासिस, एक गिटारिस्ट, एक गायक और एक बास प्लेयर हैं। उनका नाम रोलिंग स्टोन मैग्जीन के 10 महानतम गिटारिस्ट में शामिल हो चुका है। 2005 में उन्होंने अपना एक एल्बम रिलीज किया था। जिसका नाम ‘जे एंड फ्रैंड्स सिंग एंड चैंट फॉर अम्मा’ था। इस एल्बम के गानों में हिंदू धर्म की एक आध्यात्मिक गुरू माता आनंदमयी की तारीफ की गई थी।*

*••● अनिरुद्ध ज्ञानशिख: पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश लेखक अनवर शेख युवावस्था में कट्टर मुस्लिम थे और भारत विभाजन के दौरान उन्होंने गैर मुस्लिमों की हत्या भी की थी। बाद में उन्हें इस कार्य के लिए पश्चाताप अनुभव हुआ तो उन्होंने धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन आरम्भ किया और अन्त में हिन्दू धर्म में अपने नैतिक प्रश्नों का सही उत्तर पाकर हिन्दू हो गये। हिन्दू होने के बाद उन्होंने अपना नाम अनिरुद्ध ज्ञानशिख रख लिया था।*

*••● संत हरिदास: बंगाल के प्रसिद्ध वैष्णव संत हरिदास का जन्म एक मुस्लिम काजी के परिवार में हुआ था। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु से वैष्णव धर्म की दीक्षा ली थी और धर्मद्रोह के आरोप में शहर काजी द्वारा दी गयी कोड़े खाने की सजा खाने के बाद भी अपनी धर्मनिष्ठा से विचलित नहीं हुए थे।*

*••● डॉक्टर आनंद सुमन: डॉक्टर आनंद सुमन का नाम सन् 80 से आरम्भ हुए दशक में चर्चित था। ये छतारी के नवाब के वंशज थे जो इस्लाम त्यागकर हिन्दू हो गये थे।*

*••● महन्त गुलाबनाथ: महन्त गुलाबनाथ नाथ सम्प्रदाय के प्रतिष्ठित सन्त थे तथा योगी आदित्यनाथ व उनके गुरु महन्त अवैद्यनाथ द्वारा आदर की दृष्टि से देखे जाते थे। ये जन्म से मुस्लिम थे और इनका असली नाम गुल मुहम्मद था।*

*••● आशीष खान देवशर्मा: आशीष खान देवशर्मा प्रख्यात सरोदवादक हैं जिन्होंने हिन्दू धर्म स्वीकार करने के बाद अपने नाम में देवशर्मा जोड़ लिया है।*

*••● M.I.A: ये इंग्लिश कलाकार श्रीलंकाई मूल की हैं। वे एक पेंटर, डायरेक्टर और गीतकार भी हैं। उनके गानों में हिपहॉप, डांस और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रमुखता से होता है। उन्होंने अपना करियर फिल्ममेकिंग और डिजाइन में शुरू किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनका फेमस ‘सुपर बॉल मिडिल फिंगर’ एक्ट देवी मतंगी को दिया गया ट्रिब्यूट था। मतंगी एक हिंदू देवी हैं।*

*••● माइली साइरस: माइली अपने संगीत के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते भी चर्चा में रहती हैं। कुछ साल पहले वे तब चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने अपने घर में लक्ष्मी की पूजा की थी और इसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। हालांकि बाद में यह फोटो हटा ली गई थी। लोगों का कहना था कि ऐसा उन्होंने अपने करियर में समृद्धि के लिए किया था। हालांकि इस बात को पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वे हिंदू धर्म में कंवर्ट हो चुकी हैं।*

*🚩हालांकि हिन्दू धर्म में औपचारिक धर्मान्तरण की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों अकबर, कबीर व रसखान जैसे व्यक्तियों ने भी अनेक हिन्दू विश्वासों को स्वीकाने के बाद भी अपने को हिन्दू धर्म या उसके किसी सम्प्रदाय का अनुयायी नहीं घोषित किया था। इसी प्रकार विजयनगर के राजाओं हरिहर व बुक्का तथा शिवाजी के मित्र नेताजी पालेकर जैसे उन व्यक्तियों को भी छोड़ा जा सकता है जो मुसलमान होने के बाद भी पुनः हिन्दू धर्म में लौट आये।*


*🚩हिंदू संस्कृति के प्रति विश्वभर के महान विद्वान की अगाध श्रद्धा अकारण नहीं रही है। इस संस्कृति की उस आदर्श आचार संहिता ने समस्त वसुधा को आध्यात्मिक एवं भौतिक उन्नति से पूर्ण किया, जिसे हिन्दुत्व के नाम से जाना जाता है।*

*🚩हिन्दू धर्म का यह पूरा वर्णन नही है इससे भी कई गुणा ज्यादा महिमा है क्योंकि हिन्दू धर्म सनातन धर्म है इसके बारे में संसार की कोई कलम पूरा वर्णन नही कर सकती । आखिर में हिन्दू धर्म का श्लोक लिखकर विराम देते हैं ।*

*🚩सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,*
*सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।*
*ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः*

*🚩Official Azaad Bharat Links:👇🏻*

🔺 Follow on Telegram: https://t.me/azaadbharat





🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ
Translate »