फिल्म डायरेक्टर अली अकबर ने पत्नी सहित अपनाया हिन्दू धर्म

14 जनवरी 2022

azaadbharat.org

🚩सैमुअल जानसन के अनुसार, ‘हिन्दू लोग धार्मिक, प्रसन्नचित्त, न्यायप्रिय, सत्यभाषी, दयालु, कृतज्ञ, ईश्वरभक्त तथा भावनाशील होते हैं। ये विशेषताएँ उन्हें सांस्कृतिक विरासत के रूप में मिली हैं।’

🚩 कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ‘वसीम रिजवी’ ने हिंदू धर्म स्वीकार किया था, अब जाने-माने मलयाली फिल्मकार अली अकबर (Ali Akbar) विधिवत रूप से हिंदू बन गए हैं। गुरुवार (13 जनवरी 2022) को उन्होंने पत्नी लुसिम्मा के साथ सनातन धर्म ग्रहण किया। अब वे राम सिम्हन के नाम से जाने जाएँगे। केरल के इस फिल्मकार ने दिसंबर 2021 में तब घर वापसी का ऐलान किया था, जब मजहबी कट्टरपंथियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खुशी का इजहार किया था।

🚩अली अकबर और लुसिम्मा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इनमें शुद्धिकरण समारोह के दौरान दोनों हवन कुंड के पास बैठे और आहुति डालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अली अकबर श्वेत वेशती में अपने कंधों पर भगवा अंगवस्त्र डाले और जनेऊ पहने हुए हैं। विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू सेवा केन्द्रम के नेता व एडवोकेट प्रतीश विश्वनाथ ने फेसबुक पर इसके बारे में बताया है।

अली अकबर की पूजा करते हुए फोटो शेयर करते हुए प्रतीश विश्वनाथ ने लिखा है, “इतिहास खुद को दोहराता है- अली अकबर राम सिम्हन के रूप में।” साथ ही प्रतीश ने हैशटैग के रूप में #GharWapasi (घर वापसी) लिखा है।

🚩अली अकबर के नए नामकरण के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी बताई जा रही है। कहा जाता है कि करीब आठ दशक पहले मालाबार में इसी तरह एक व्यक्ति ने इस्लाम त्याग कर अपना नाम राम सिम्हन रखा था। इसके बाद मजहबी भीड़ ने ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उस व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया था। राम सिम्हन और उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जबरन उठाकर भीड़ अज्ञात जगह पर ले गई थी। देश की स्वतंत्रता से कुछ हफ्ते पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया था।

🚩गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर हादसे के बाद अली अकबर ने फेसबुक लाइव कर इस्लाम के परित्याग की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, “यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूँ, न मेरा और न ही मेरे परिवार का कोई और धर्म है।” उन्होंने लाइव में कहा था, “मैं उन कपड़ों का एक टुकड़ा फेंक रहा हूँ, जिनके साथ मैं पैदा हुआ था।”

दरअसल, जब फिल्म निर्देशक ने सीडीएस रावत की वीरगति पर लाइव वीडियो बनाना शुरू किया तो कट्टर इस्लामियों ने उनके वीडियो पर हजारों की संख्या में लॉफिंग की इमोजी लगाकर इसका मजाक उड़ाया, जिससे उनकी भावनाएँ आहत हुई थीं।
उनके इस ऐलान के बाद प्रतीश विश्वनाथ ने कहा था कि इस्लाम की वर्तमान पीढ़ी को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। जिनके पूर्वजों को बलपूर्वक धर्मांतरित किया गया था, वे वापस जड़ों की ओर आ रहे हैं।

🚩हिन्दुत्व एक व्यवस्था है- मानव में महामानव और महामानव में महेश्वर को प्रगट करने की। यह द्विपादपशु सदृश उच्छृंखल व्यक्ति को देवता बनाने वाली एक महान परम्परा है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का उद्घोष केवल सनातन धर्म के द्वारा किया गया है इसलिए आज ऐसे महान धर्म में इंडोनेशिया के लाखों मुस्लिम घर वापसी कर रहे हैं और भारत में भी समझदार मुस्लिम-ईसाई हिन्दू धर्म में घर वापसी कर रहे हैं।

🚩Official Links:👇🏻

🔺 Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan

🔺 facebook.com/ojaswihindustan

🔺 youtube.com/AzaadBharatOrg

🔺 twitter.com/AzaadBharatOrg

🔺.instagram.com/AzaadBharatOrg

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

 

Translate »