सलामन खान अपनी फिल्म को हिट करने के लिए कर रहा है हिंदू धर्म का अपमान

29 नवम्बर 2019
 
*🚩 बॉलीवुड के निशाने पर हमेशा हिंदू धर्म रहा है, लगातार हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है पर अभी तक न सेंसर बोर्ड ने ऐसी कोई फ़िल्म पर रोक लगाई और ना ही कोई सरकार ने ठोस कार्यवाही की ।*
 
*🚩 कभी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान तो कभी साधु-संतों का अपमान तो कभी हिंदू संस्कृति का मजाक तो कभी हिन्दू त्यौहार पर खिल्ली उड़ाना आदि अनेक तरीके फिल्मों, सीरियलों, विज्ञापनों आदि द्वारा हिंदुओं की भावनाओ को आहत किया जा रहा है पर अभी तक इसपर कोई रोक नहीं लगा पाया।* 
 
*🚩 सलमान खान ने बिगबॉस में भी हिंदू साधु-संतों का अपमान किया था। अब सलमान खान की फिल्म दबंग 3 विवादों में फँसती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह से ट्विटर पर #BoycottDabangg3 ट्रेंड कर रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म को रोक लगाने की माँग की जा रही है।*
 
*🚩 दरअसल मामला ये है कि इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़ दबंग दबंग…’ में सलमान खान के साथ साधु-संतों को डांस करते दिखाया गया है। जिसको लोगों ने गलत बताया है अब इस पर बवाल हो गया है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह से सलमान खान के साथ गाने पर साधु-संतों को नाचते हुए दिखाना हिन्दू धर्म-संस्कृति का अपमान है।*
 
*🚩 आलोक मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो में जिस तरह से साधु- संतों को डांस करते हुए दिखाया गया है, क्या आपने किसी पादरी या मौलवी को फिल्मी गाने पर डांस करते हुए देखा है ? आलोक मिश्रा ने कुछ फोटोज़ भी शेयर की है। जिसमें लिखा है :- “साधु-संतों का नहीं रख रहे हैं मान, क्या कभी मौलवी को नाचते हुए दिखाएगा सलमान खान?”  एक अन्य तस्वीर में लिखा गया है “ऋषि-मुनि, साधु-संत हैं हिंदू संस्कृति का अभिमान! उन्हें नाचते हुए दिखाकर, सलमान ने किया उनका अपमान!” इसके साथ ही एक फोटो में बॉलीवुड फिल्म OMG, PK और दबंग 3 को लेकर कहा गया है कि बॉलीवुड नहीं ले रहा है सुधरने का नाम, हिन्दू धर्म को कर रहा है बार-बार बदनाम।*
 
*🚩 वहीं पूजा नाम की एक यूजर ने लिखा कि हिन्दुओं को सेंसर बोर्ड से दबंग 3 फिल्म के सर्टिफिकेशन को रद्द करने की माँग करनी चाहिए। क्या फिल्म- मेकर्स में इतनी हिम्मत है कि वो पादरियों या मौलवियों को इस तरह से नाचते हुए दिखा सके ?*
*#दबंग 3 का बहिष्कार करो हिंदुओं !!*
 
*🚩 बता दें कि इस गाने में साधु-संतों को नाचते हुए दिखाने के साथ ही हिन्दुओं के आराध्य भगवान राम, कृष्ण और शिव को सलमान के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। इसी पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा :- “दबंग 3 का बहिष्कार करो हिंदुओं। सलमान खान की मूवी में हिंदू देवताओं को श्री राम, श्री कृष्ण और शंकर जी को नाचते हुए दिखाया गया। हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाया गया है व मज़ाक दिखाया गया है। दबंग 3 बैन करो।”*
 
*🚩 एक यूजर ने लिखा कि दबंग 3 के गाने में एक नदी के तटपर अनेक साधुओं को अश्‍लील और आपत्तिजनक शैली में नाचते हुए दिखाया गया है। कुछ साधुओं को पाश्‍चात्य लोगों की भांति गिटार बजाते हुए दिखाया गया है। कुछ साधुओं को गाने की तालपर अपनी जटाएँ और बालों को उड़ाते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में साधु-संतों को नाचते हुए दिखाकर किया घोर अपमान! साधु-संतों का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।*
 
*एक ने लिखा :- “दबंग 3 वालों जरा होश में आओ। मनोरंजन के नाम पर साधु-संतों का मजाक न उड़ाओ।”*
 
*🚩 वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है जब हिन्दू संस्कृति या प्रतीकों का इस तरह से मजाक उड़ाया गया हो। हिन्दू देवी-देवता, इतिहास और पवित्र पुस्तकें हमेशा से चर्चा का विषय रहीं हैं और इन्हें लेकर न जाने कितनी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई हैं, इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। दरअसल जब हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं या फिर प्रतीकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है, तो कोई हिंसक घटना नहीं होती, जिस तरह से पैगंबर के ऊपर टिप्पणी करने पर होती है।*
 
*🚩 क्या आपने सुना है कि किसी हिन्दू ने किसी मुस्लिम को इसीलिए मार डाला क्योंकि उसने राम, कृष्ण या फिर दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी ? नहीं !! मगर आपने ये जरूर सुना होगा कि शार्ली एब्दो में एक बार पैगम्बर मुहम्मद को लेकर कार्टून छापा गया था, जिसके बाद दुनिया भर के मुस्लिम सड़कों पर उतर आए। कई जगह रैलियाँ हुईं। 2011 में और फिर 2015 में, दो बार इसके दफ्तर पर इस्लामी आतंकी हमला हुआ। दूसरे हमले में 12 लोग मारे गए। बता दें कि शार्ली एब्दो फ्रांस से प्रकाशित होने वाली की एक मैगजीन है, जो अपने कार्टूनों के जरिए कटाक्ष और व्यंग्य का पुट लिए सामग्री के लिए जानी जाती है।*
 
*🚩 कथित तौर पर हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी ने 2015 में पैगम्बर मुहम्मद पर कोई टिप्पणी की थी। जिसके बाद ख़बरें आईं कि 1 लाख मुस्लिमों ने सड़क पर उतर कर उन्हें फाँसी पर लटकाने की माँग की। मौलानाओं ने उन पर फतवे जारी किए, उनका सिर कलम करने की बात कही गई और उन्हें सरेआम धमकी दी गई और 18 अक्टूबर 2019 को आखिरकार गला रेत कर उनकी हत्या कर दी गई।*
 
*🚩 मगर हिन्दू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ ऐसा नहीं होता। इसलिए हिन्दू धर्म को टारगेट करना अधिक आसान होता है, क्योंकि ये लोग ज्यादा से ज्यादा विरोध प्रदर्शन करते हैं, ट्विटर पर ट्रेंड चलाते हैं, जैसा कि अभी चल रहा है, मगर किसी भी हिंसक घटनाओं को अंजाम नहीं देते हैं।*
 
*🚩 इससे पहले भी दबंग 3 शिवलिंग का अपमान करने को लेकर चर्चा में आ चुका है। बता दें कि शूटिंग आराम से हो, इसके लिए क्रू के लोगों ने वहाँ के शिवलिंग के ऊपर स्टूल रख दिया। और तो और, क्रू के दो मेंबर उसके ऊपर चढ़कर बड़े आराम से प्री-शूटिंग का काम कर रहे थे। इसका फोटो और वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद बात बिगड़ती देख कर सलमान खान ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा था कि वो बड़े शिव भक्त हैं और यह स्वीकार भी किया कि शिवलिंग का सम्मान करते हुए उसके ऊपर तखत उन्होंने ही रखवाया था और जब कुछ लोगों ने उसका दुरुपयोग किया तो तत्काल हटवा भी दिया।*
 
*🚩 सलमान खान के नेतृत्व में चल रहे बिगबॉस ने तो सारी हदें पार कर रहा है, जिस तरह से शो दिखा रहे हैं उससे लगता है कि एक सोची समझी साजिश के तहत स्क्रिप्ट लिखी है जिसमें हिंदू धर्म को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर बदनाम करना और मुस्लिम समुदाय को अच्छा दिखाना है।*
 
*🚩 सलमान खान ने “बजरंगी भाईजान” फ़िल्म में भी यही किया था। हिंदुओं को दकियानूसी और पाकिस्तानियों को बड़े दिलवाला बताया/दिखाया था।*
 
 
*🚩 बॉलीवुड के निशाने पर हमेशा हिंदू धर्म रहा है, बॉलीवुड के जरिये हमेशा हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है।*
*हिंदुस्तानी इस षड्यंत्र को समझ गए हैं और कुछ हिंदुनिष्ठ लोग खुलकर विरोध भी करने लगे है।*
 
*जनता का कहना है कि सरकार को ऐसी फिल्मों , सीरियलों ओर शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।*
 
🚩Official Azaad Bharat Links:👇🏻
 
🔺Youtube : https://goo.gl/XU8FPk
 
🔺 facebook :
 
🔺 Twitter : https://goo.gl/kfprSt
 
 
🔺 Instagram : https://goo.gl/JyyHmf
 
🔺Google+ : https://goo.gl/Nqo5IX
 
🔺 Word Press : https://goo.gl/ayGpTG
 
🔺Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ
Translate »